देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार फिर बढ़ोतरी की गई है। इस बार हरियाणा में पेट्रोल 2.60 रुपए महंगा होकर ₹103.00 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 2.70 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹95.66 पर पहुंच गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें सोमवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।