हरियाणा के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कल से तीन दिन पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा; हिसार में पारा 41 डिग्री पार

हरियाणा में मौसम के तेवर एक बार फिर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज (रविवार को) प्रदेश के 8 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले 48 घंटों में राज्य के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई से 6 मई तक पूरे हरियाणा में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, तेज धूप निकलने से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.1°C की वृद्धि हुई है। शनिवार को हिसार 41.1°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि भिवानी में पारा 41.0°C और रोहतक में 40.6°C दर्ज किया गया। 5 मई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम : एक्सपर्ट हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि- मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। हरियाणा के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *