हरियाणा में दो IAS अधिकारियों के तबादले:मनोज कुमार वित्त विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी बने; अनुपमा अंजली महेंद्रगढ़ की डीसी नियुक्त

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, आईएएस मनोज कुमार (2012 बैच), जो वर्तमान में महेंद्रगढ़ (नारनौल) में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, उनकी यह नियुक्ति एक रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। वहीं, आईएएस अनुपमा अंजली (2018 बैच), जो एचएसवीपी फरीदाबाद में प्रशासक और अर्बन एस्टेट फरीदाबाद में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थी, को अब महेंद्रगढ़ (नारनौल) का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर मनोज कुमार का स्थान लेगी। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यहां देखिए ऑर्डर की COPY…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *