हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 40 यात्री घायल:पंचकूला से हिसार जा रही थी, जींद में स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में हादसा

हरियाणा के जींद में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं। किलोमीटर स्कीम की बस पंचकूला से हिसार जा रही थी। नरवाना के हरियल चौक के पास बस के सामने अचानक एक स्कूटी सवार आ गया। स्कूटी सवार को बचाने के लिए ड्राइवर ने बस मोड़ दी। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पास स्थित हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस के शीशों को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल यात्रियों को नरवाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बस हादसे के PHOTOS… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *