भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल आई केयर और लेसिक हब की ओर से आयोजित हाफ मैराथन दौड़ रफ्तार के सूरमे के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस संबंध में डॉ पीयूष सूद, डॉक्टर रुचि सिंह गौड़ और राजेश बाहरी ने बताया कि इस हाफ मैराथन रफ्तार के सूरमे में तीन इवेंट थे, जिसमें धावकों ने 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य नशा रहित स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वर्ल्ड आई डोनेशन और विमन एंपावरमेंट था। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले धावकों को नकद राशि और मेडल से सम्मानित किया। डॉ. पीयूष सूद ने यह भी बताया कि इस हाफ मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इकट्ठी की गई राशि से 100 जरूरतमंद मरीजों की आंखों के निशुल्क कैट्रिक ऑपरेशन भी किए जाएंगे। यहां रोहित बाहरी, पुनीत चड्ढा, राजू धीर, परमवीर सिंह, रमन अरोड़ा, हरप्रीत सिंह, विजय कुमार, वरुण तलवाड़, हरसिमरन सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।