भास्कर न्यूज | जालंधर अब हुनर शिक्षा नामक पोर्टल पर स्टूडेंट्स को सभी कोर्स की जानकारी एक जगह मिलेगी। जालंधर के सभी कॉलेजों के नाम सरकार का लेटर आया है, जिसमें उनसे हुनर शिक्षा पोर्टल से जुड़ने के लिए कहा है। उच्च शिक्षा विभाग की कॉलेज शिक्षा शाखा ने राज्य की बड़ी यूनिवर्सिटीज को निर्देश जारी किया है कि वह अपने कॉलेजों को इस पोर्टल से आनबोर्ड करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि डाटा भेजने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी यूनिवर्सिटीज को अपने एफिलिएटेड कॉलेजों की सूची तय समय सीमा के भीतर ऑनबोर्ड करनी होगी, ताकि पोर्टल को पूरी तरह से फंक्शनल किया जा सके। डिप्टी डायरेक्टर (कॉलेज एजुकेशन) की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, यूनिवर्सिटीज को अपने अंतर्गत आने वाले सभी प्राइवेट कॉलेजों, नेबरहुड कैंपसों और रीजनल सेंटरों की सूचना एक निर्धारित गूगल शीट लिंक पर तुरंत अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद राज्य के उच्च शिक्षा ढांचे को पूरी तरह डिजिटल और एकीकृत बनाना है। कंप्यूटर ः कॉन्सेप्ट्स एससीएसटी के लिए फ्री .एआई टूल्स (बिगिनर्स के लिए) 12 घंटे 1000/- .साइबर सिक्योरिटी 12 घंटे 1000/- .एडवांस एमएस ऑफिस 36 घंटे 1500/- .टैली (जीएसटी और टीडीएस) 24 घंटे 2000/- .एडवांस एक्सेल 24 घंटे 2000/- .हुनर शिक्षा पोर्टल पंजाब सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे खासतौर पर विद्यार्थियों को स्किल्ड बनाने और उन्हें सही शैक्षणिक जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है। सभी कोर्सेज की जानकारी एक छत के नीचे ः अक्सर स्टूडेंट्स को यह पता नहीं चल पाता कि उनके नजदीक के प्राइवेट या सरकारी कॉलेज में कौन से नए स्किल-बेस्ड कोर्स शुरू हुए हैं। इस पोर्टल पर ऑन बोर्डिंग के बाद छात्र एक ही जगह से सभी एफिलिएटेड कॉलेजों के कोर्सेज की तुलना कर सकेंगे। .रोजगार और स्किल मैपिंग ः इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि हुनर देना है। इसके जरिए सरकार यह ट्रैक कर पाएगी कि किस क्षेत्र में कौन से हुनरमंद युवा तैयार हो रहे हैं और उन्हें इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से प्लेसमेंट के अवसर कैसे दिए जाएं। . सरकारी योजनाओं व स्कॉलरशिप तक आसान पहुंच ः पोर्टल के माध्यम से स्टूडेंट्स को पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं और मुफ्त कोचिंग सुविधाओं की जानकारी सीधे मिल सकेगी। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और लाभ सीधा विद्यार्थी तक पहुंचेगा। डिजिटल वेरिफिकेशन ः कॉलेजों के ऑनबोर्ड होने से छात्रों के दस्तावेजों और उनके द्वारा किए जा रहे कोर्सेज का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा, जिससे भविष्य में जॉब वेरिफिकेशन या आगे की पढ़ाई के लिए डॉक्यूमेंटेशन आसान हो जाएगा। जालंधर | सरकारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के चंडीगढ़ कैंपस में विद्यार्थियों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए विशेष वीकेंड स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू किए हैं। संस्थान ने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के स्टूडेंट्स के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क रखा है। सरकारी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट मिलने से करियर ग्रोथ और प्रमोशन में मदद मिलेगी। नीलिट द्वारा शुरू किए गए ये कोर्स छोटे समय के (शॉर्ट टर्म) और स्किल बेस्ड हैं। इससे युवाओं की रोजगार करने में हुनर बढ़ेगा। उनकी एम्पलॉयबिलीटी बढ़ेगी, यानी वह सरकारी कोर्स का सर्टीफिकेट लेकर प्रोमोशन पा सकेंगे। स्वरोजगार भी आरंभ कर सकते हैं। ये क्लासेज वीकेंड पर लगेंगी, जिससे कॉलेज जाने वाले छात्र और दफ्तर जाने वाले प्रोफेशनल्स भी अपनी स्किल अपडेट कर सकेंगे।