हिमाचल के 4 जिलों में हीट वेव का अलर्ट:42.2 °C के साथ ऊना सबसे गर्म, 28 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी के आसार; मिलेगी गर्मी से राहत

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी लोगों को पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश भर में तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहे हैं। ऊना में पारा रिकॉर्ड 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के चार जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला शामिल है। इनके मैदानी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने और तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 और 28 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। 28 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय इसके बाद 28 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम करवट लेगा। 28 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी की संभावना इसके बाद 29 और 30 अप्रैल को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति और ऊपरी शिमला में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। इस मौसमी बदलाव से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान (°C)
ऊना – 42.2°C
कांगड़ा – 36.1°C
सुंदरनगर – 36.0°C
भुंतर (कुल्लू) – 32.6°C
धर्मशाला – 33.0°C
मंडी – 35.1°C
नाहन (सिरमौर) – 33.3°C
सोलन – 33.4°C
बिलासपुर – 38° C
शिमला – 27.4°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *