कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, लिखा- चाय सुट्टा बार की जगह मुंबई वाला घर होगा

कनाडा के सरे शहर में बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे के पास चौथी बार फायरिंग की गई। यह फायरिंग उनके कैफे के पास स्थित रेस्टोरेंट पर की गई। लॉरेंस गैंग के एक कथित सदस्य ने सोशल मीडिया के जरिए कपिल शर्मा को धमकाया भी है। ‘टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू’ नाम के व्यक्ति ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘चाय सुट्टा बार कैफे पर गोली चली है। यह कैप्स कैफे के पड़ोस में है। हमारा इसको और कपिल शर्मा को मैसेज है कि लाइन पर आ जाओ। आगे पोस्ट में कपिल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा गया- चाय सुट्टा बार की जगह पर तेरा कैप्स कैफे और मुंबई वाला घर होगा। अबकी बार हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे। यह घटना 120 स्ट्रीट क्षेत्र में हुई। उधर, मामले की जांच कारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि अभी कपिल शर्मा की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले तीन पर फायरिंग हुई कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाए जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। साल 2025 में उनके कैफे पर फायरिंग हुई थी। 10 जुलाई 2025 को ‘कैप्स कैफे’ के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद पहली बार गोलीबारी हुई। हमलावरों ने इमारत की खिड़कियों पर गोलियां चलाईं थीं। 7 अगस्त 2025 को एक महीने के भीतर दूसरी बार हमला हुआ, जिसमें कैफे पर कई राउंड फायरिंग की गई। 15-16 अक्टूबर 2025 को चार महीने के भीतर तीसरी बार कैफे को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद लॉरेंस गैंस से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। गैंग ने पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ली… सलमान खान के साथ संबंध गैंग के दावों के अनुसार, कपिल शर्मा को निशाना बनाए जाने का मुख्य कारण उनका एक्टर सलमान खान के साथ जुड़ाव है। बताया जाता है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लॉन्च पर सलमान खान को आमंत्रित करने से लॉरेंस गैंग नाराज हो गया था। गिरोह के एक सदस्य ने पहले भी चेतावनी दी थी कि जो कोई भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे। लॉरेंस गैंग और सलमान खान के बीच दुश्मनी 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी है। लॉरेंस का समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है और इसी कारण यह गैंग पिछले कई वर्षों से सलमान खान और उनके करीबियों को धमकियां दे रहा है।
******** बब्बर खालसा कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग से मुकरा: खालिस्तानी संगठन बोला-हमारा वारदात से लेना-देना नहीं; कनाडा में चली थी गोलियां कनाडा के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर हुई फायरिंग के मामले में खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने 2 पन्नों का पत्र जारी किया। संगठन ने कहा कि उनका जबरन वसूली, धमकियों या हिंसा की किसी घटना से कोई लेना-देना नहीं है। हमने कोई हमला नहीं कराया। इस तरह संगठन का नाम घसीटना गलत है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *