हिमाचल के चंबा जिले में कोटी पुल के समीप आज (शुक्रवार) सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हल्की चोटें आई है और अस्पताल में उपचार देने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी लोग HP 81-4089 नंबर कार में सवार होकर सिंगाधार से चंबा की ओर आ रहे थे। इस दौरान इनकी कार कोटी पुल से कुछ दूरी पर अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जाकर दूसरी सड़क पर रुकी। ऊपर वाली सड़क से निचली सड़क पर पहुंची जब गाड़ी ऊपर वाली सड़क से नीचे पलटी तो यह पहले एक पेड़ से टकराई, जिससे पेड़ जड़ से हिल गया। बाद में कार पर गिर गया। कार के पेड़ पर टकराने से इसकी रफ्तार धीमी हुई और बड़ा हादसा टल गया। मौके पर चीख-पुकार मची कार के पलटते ही मौके पर चीख-मुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सभी रिश्तेदार आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो कि चंबा जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।