हिमाचल में आम जनता को ₹4000 में मिलेगा कमरा:नेताओ-अफसरों को ₹1200 में, GAD ने 233% बढ़ोतरी की; बुकिंग करने वालों को ही अनुमति

हिमाचल की अफसरशाही ने फिर से आम जनता पर आर्थिक बोझ लादने वाला फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आम जनता के लिए सरकारी भवनों और सर्किट हाउस में 20 फीसदी कमरें रिजर्व किए और इनका किराया 1200 रुपए से सीधे 4000 रुपए किया गया। यानी 50-100 व 200 नहीं बल्कि 233 फीसदी की बढ़ौतरी की गई। GAD के मुताबिक नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन, हिमाचल सदन दिल्ली, हिमाचल भवन चंडीगढ़ और विल्लीज पार्क सर्किट हाउस शिमला के 20 फीसदी कमरों का कमर्शियल यूज के लिए किराया बढ़ाया गया है। इसकी मार आम जनता पर पड़ने वाली है। अफसरों-नेताओं पर कोई असर नहीं सरकारी कोष से दो से चार लाख रुपए तनख्वाह लेने वाले नेताओं और अफसरों पर इसका असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इन्हें पहले की तरह 1200 रुपए किराया देना होगा। यह बढ़ौतरी 20 फीसदी कमरों के किराए में की गई है। GAD का दावा है कि इसी सप्ताह इन कमरों की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन कर जाएगी। बुकिंग करने वाले को ही ठहरने की इजाजत होगी इन ऑर्डर में सरकार ने साफ किया कि केवल उसी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति होगी, जिसके नाम पर कमरा बुक होगा, प्रॉक्सी एंट्री पर रोक रहेगी।इसे लेकर संबंधित मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *