हिमाचल में 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार:युवती की मौत, माता-पिता घायल; परिवार के कई सदस्य आईजीएमसी रेफर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के साधुपुल के समीप आज (मंगलवार को) सुबह सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को कंडाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद IGMC शिमला रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार- कार में सवार पांचों लोग साधुपुल की ओर आ रहे थे। सुबह 9.30 बजे के करीब इनकी कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया। 24 साल की युवती की मौत यह हादसा साधुपुल के साथ लगते दोची क्षेत्र में हुआ। इस हादसे में 24 साल की युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार- गाड़ी में माता-पिता व उनकी बेटी, सास और साली सवार थी। इनमें से बेटी की मौत हो गई। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। इनमं से तीन लोग साधुपुल के साथ लगते थोढ़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए सोलन भेजा शव हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है, जबकि मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार- हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *