हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल डिजायर में आग लग गई है। आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया है। आग होटल के किचन से भड़की है। देखते ही देखते आग होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि होटल में लगे एसी फटने लगे। इस दौरान एक लड़की भी वहां फंस गई। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है, जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।टीमों ने होटल में फंसी लड़की को भी रेस्क्यू किया गया है। होटल की पार्किंग में खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए। इसके बाद लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को हटाया। 5 किमी दूर से धुएं का गुबार देखा गया। इस खबर को अपडेट कर रहे है…