ग्रेटर नोएडा में शादी के 3 महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि बेटी के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी थी। ससुराल वाले प्रॉपर्टी बेचने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। मां ने कहा- बेटी ने फोन पर मुझे मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद मैंने अपनी बड़ी बेटी और उसके बेटे को वहां भेजा। जब वे लोग वहां पहुंचे तो आरोपी फॉर्च्युनर कार से बेटी की लाश लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने रोकने पर उन्हें कुचलकर मारने की कोशिश की। नाकाम होने पर गाड़ी में टक्कर मारकर भाग गए। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के पास ले जाकर लाश जलाने की कोशिश की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना गुरुवार शाम की दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला… बरौला की रहने वाली रेनू नागर की बेटी मोनिका (22) और घोड़ी बछेड़ा के रहने वाले अनुज चौहान ने 17 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। मोनिका के पिता महाराज सिंह नागर किसान थे, जिनकी कुछ साल पहले मौत हो गई। रेनू नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- अनुज ने बेटी को प्यार में फंसाया। इसके बाद दोनों ने 3 महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। मेरी बेटी के नाम दुजाना और बरौला गांव में 5 करोड़ की प्रॉपर्टी है। अनुज चौहान और उसके पिता हरेंद्र फाइनेंस का काम करते हैं। अनुज चौहान और उसके परिवार वाले बेटी पर प्रॉपर्टी अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। रेनू नगर ने बताया कि 7 मई की दोपहर मोनिका ने मुझे फोन करके कहा कि उसके पति अनुज चौहान, ससुर हरेंद्र, देवर, चाचा-चाची और अन्य लोग उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। मैंने अपनी बड़ी बेटी खुशी और भांजे विवेक चौधरी को घोड़ी बछेड़ा गांव भेजा, तब मामले का पता चला। प्रॉपर्टी के लिए प्यार में फंसाकर शादी की
रेनू के नाती विवेक चौधरी ने बताया- अनुज चौहान ठाकुर है। हम लोग गुर्जर हैं। मोनिका के नाम पर करीब 5 करोड़ की प्रॉपर्टी थी। प्रॉपर्टी को देखकर अनुज ने मोनिका को अपने जाल में फंसाया। फिर 17 फरवरी 2026 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद से ही अनुज चौहान प्रॉपर्टी को बेचने के लिए दबाव बनाने लगा। वह कहता कि प्रॉपर्टी बेचकर रुपए दो, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। 7 मई को भी अनुज और उसके परिवार वालों ने मोनिका के साथ मारपीट की। मोनिका ने फोन कर इसकी सूचना मां को दी। इसके बाद मम्मी और हम मौसी मोनिका के घर पहुंचे। घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी। आरोपी का एनकाउंटर किया जाए विवेक चौधरी ने बताया- अनुज चौहान, उसके पिता, भाई, मां और उसके दोस्त मोनिका को मारकर फॉर्च्युनर से ले जा रहे थे। हमने गाड़ी का पीछा किया। गैलेक्सी हॉस्पिटल के पास उन लोगों ने गाड़ी रोकी। हम लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह टक्कर मारकर भाग गए। इसके बाद मेट्रो स्टेशन के पीछे ले जाकर मोनिका को जलाने की कोशिश की। हमारी मांग है आरोपी का एनकाउंटर हो। दादरी थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ……………. ये खबर भी पढ़ेंः- पिता ने 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या की:नोएडा में लाश तालाब में फेंकी; पकड़ा गया तो खुद गले में चाकू मारे ग्रेटर नोएडा में पिता ने अपने 13 साल के इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर से दूर सड़क किनारे तालाब में फेंक दिया। घर आकर झूठी कहानी गढ़ दी कि बेटा लापता हो गया है। पढे़ं पूरी खबर…