70 की स्पीड में बाइक ट्रक में घुसी, परिवार खत्म:बुलंदशहर में पति-पत्नी, तीन बच्चों की जान गई; रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार

बुलंदशहर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे एक बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं। बाइक सवार पूरे परिवार को एक बाइक पर बिठाकर खुर्जा रिश्तेदारी में गया था। लौटते समय हादसा हो गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर हुआ। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… हादसा शुक्रवार शाम 5.30 बजे हुआ। धमेड़ा कीरत के रहने वाले उत्तम सिंह (45) ने खुर्जा जाने के लिए किसी से बाइक मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अभी काम निपटाकर लौट रहे हैं। बाइक में उनके साथ पत्नी उर्मिला (40) और तीन बच्चों निशान्त (8), दिशा (6), अनायरा (4) थे। एक-दूसरे पर गिरे पड़े थे शव खुर्जा में रिश्तेदार से मिलकर अपने घर जा रहे थे। पूरा परिवार एक बाइक पर था। भैसौली कट के पास ट्रक करीब 70 किमी प्रति घंटा की स्पीड से आगे चल रहा था। अचानक ट्रक ने स्पीड कम कर दी। पीछे चल रहे उत्तम सिंह की बाइक की स्पीड भी काफी तेज थी। अचानकर ट्रक की गति धीमी होने से इनका बैलैंस बिगड़ गया और बाइक समेत पीछे से ट्रक में घुस गए। पूरा परिवार वहीं सड़क पर गिर गया। बच्चों और पति पत्नी के शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे। पास में ही बाइक भी पड़ी थी, जिसका अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। प्राइवेट कंपनी में करता था जॉब उत्तम सिंह सिकंदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। खुर्जा में उनके कोई रिश्तेदार थे, जिनसे मिलने जाना था। उन्होंने अपने एक परिचित से बाइक मांगी थी। कहा था कि कुछ देर का काम है निपटाकर आता हूं। रिश्तेदार के घर से लौटते समय हादसा हो गया। बड़ा बेटा निशान्त कक्षा 3 में, बेटी दिशा 2 में और अनायरा अभी क्लास 1 में थी। परिवार में मां-पिता, भाई-भाभी और एक बहन हैं। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। अभी घर वाले मौके पर नहीं पहुंचे हैं। एसएसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप और सीओ सिटी प्रखर पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला था। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक छोड़कर भागा चालक एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हुई है। सभी बाइक से खुर्जा गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। ट्रक हरियाणा नंबर का है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। जल्द की चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। ——————- यह खबर भी पढ़ें… महिला सिपाही से सगाई टूटने पर योगी को धमकी दी:कहा- बम से उड़ा दूंगा; लड़की के इंजीनियर भाई को फंसाना चाहता था महिला सिपाही से सगाई टूटने पर शाहजहांपुर के युवक ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। मंगेतर के इंजीनियर भाई को फंसाने के लिए उसने वॉट्सएप और फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट किया। आरोपी ने धमकी के साथ सिपाही के भाई का नंबर टैग कर दिया। प्रयागराज पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *