चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खरड़ के रहने वाले गुरचेत सिंह ने अपनी बाइक पर 544 बार नियम तोड़े, 299 चालान कटे हुए हैं। एक बाइक पर 4-4 युवकों को बैठाना और रेड लाइट जंप जैसे गंभीर वॉयलेशन शामिल हैं। इतने चालान हैं, कि कुल रकम बाइक की कीमत से पांच गुना ज्यादा हो गई है। वीरवार को जब ट्रैफिक पुलिस ने यह चालान कोर्ट भेजा, तो दस्तावेज देखकर कर्मचारी भी दंग रह गए। कोर्ट ने आरोपी को तलब किया है। केस फाइल… 299 चालान, हर एक 1000 रुपए का… आरोपी गुरचेत सिंह ने पिछले कुछ समय में कुल 544 बार ट्रैफिक नियम तोड़े हैं, जिसके आधार पर उसके 299 चालान पेंडिंग हैं। } कुल जुर्माना: ₹2.99 लाख रुपए, ज्यादातर चालान रेड लाइट जंप के हैं, जिसमें हर वॉयलेशन का जुर्माना ₹1,000 रुपए है। } लेटेस्ट वॉयलेशन: 7 अप्रैल को ही सेक्टर-20 चौक पर उसका रेड लाइट जंप का चालान कटा है। } कोर्ट का एक्शन: कोर्ट ने ऑफेंडर को नोटिस जारी कर दिया है। अब सवाल यह है कि वह ₹3 लाख जुर्माना भरेगा या ₹60 हजार की बाइक पुलिस के पास ही छोड़ देगा। पुलिस की सख्ती लौटी, 5 हजार वाहन रडार पर… पिछले कुछ महीनों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुस्त पड़ी थी। चौराहों पर पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त दिखते थे और लोग ट्रिपल राइडिंग व रॉन्ग साइड ड्राइविंग धड़ल्ले से कर रहे थे। लेकिन अब पुलिस दोबारा फॉर्म में है। पुलिस ने ऐसे 5,000 वाहनों का डाटा तैयार किया है, जिनमें से प्रत्येक पर 100 या उससे ज्यादा चालान पेंडिंग हैं। } ड्रंकन ड्राइव पर प्रहार: शहर में रात के समय 15 नाके लग रहे हैं। रोजाना करीब 50 चालान कट रहे हैं और 30 वाहन इम्पाउंड किए जा रहे हैं। } मैन्युअल चालान शुरू: 15 दिनों से मैन्युअल चालान की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब रोजाना करीब 100 से 150 चालान कोर्ट भेजे जा रहे हैं। खरड़ के युवक ने 544 बार तोड़े नियम मात्र 8 चालान को छोड़ शेष सारे रेड लाइट जंप के