बायोमेट्रिक सत्यापन की शर्त हटाएं: अभय

चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंडियों में लागू बायोमेट्रिक सत्यापन की शर्त को तुरंत हटाने की मांग की, इसे किसानों के लिए बड़ी समस्या बताया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार किसानों को परेशान कर रही है। मंडियों में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करके प्रताड़ित किया जा रहा है। बीजेपी सरकार द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी शर्त थोपे जाने से किसानों को फसल बेचने में बहुत दिक्कतें आ रही हैं। चौटाला 12 अप्रैल से कैथल, जींद, हिसार समेत कई मंडियों का दौरा कर किसानों से मिलेंगे। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से खराब फसलों के लिए उन्होंने विशेष गिरदावरी कराकर ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजे की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *