सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर आतिशबाजी:रानीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रानीगंज में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरा इलाका उत्सव के माहौल में सराबोर रहा। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमन झा ने इस अवसर पर कहा कि सम्राट चौधरी एक कर्मठ, जुझारू और जनता के हितों के लिए समर्पित नेता हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज होगी और आम जनता को बेहतर प्रशासन का लाभ मिलेगा। झा ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं और बिहार उनके नेतृत्व में एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, जदयू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य रितेश ठाकुर सरदार, पूनम पासवान, नगर उपाध्यक्ष आजाद जायसवाल, संजीत राज, राजीव चौधरी, गोपाल मल्लिक, मिथिलेश ऋषिदेव और विक्की दत्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *