पठानकोट में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:एक से हेरोइन मिली, पुलिस को देख फेंका लिफाफा, 2 से अवैध शराब बरामद

पठानकोट पुलिस ने इंकलेव मोड़ के पास एक युवक को हेरोइन और नंगलभूर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-1 में तैनात एएसआई केवल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी इंकलेव मोड़ के पास पहुंची तो कॉलोनी वाली साइड से एक युवक पैदल आते दिखाई दिया। 4.80 ग्राम हेरोइन बरामद
आरोपी ने पुलिस को देखकर लिफाफा निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू किया, जिसने पूछताछ में अपना नाम हर्षित उर्फ काली निवासी बावेया मोहल्ला बताया। पुलिस ने लिफाफे को चेक किया तो उसमें 4.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने युवक की तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद किया। थाना डिवीजन नं. 1 में बावेया मोहल्ला निवासी हर्षित उर्फ काली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शराब सहित व्यक्ति काबू
दूसरे मामले में नंगलभूर थाने में तैनात एएसआई प्रकाश चंद के नेतृत्व में नाके के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए, जिन्होंने पीछे मुड़ने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल के बीच प्लास्टिक का कैन रखा हुआ था। पुलिस ने दोनों लोगों को काबू किया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम सिकंदर और दूसरे ने रणजीत बताया। पुलिस ने कैन खोलकर चेक किया तो उसमें 6 हजार एमएल अवैध शराब बरामद हुई। नंगलभूर थाने में ढाकी सैदा निवासी सिकंदर और जमनपुर कोठी कलियानपुर बिहार निवासी रणजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *