वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत:जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से रेलवे लाइन पार करते समय हादसा, पहचान नहीं हो सकी

जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब व्यक्ति प्लेटफॉर्म से रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान गया जी की ओर से आ रही तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे उसकी पहचान करने में कठिनाई हो रही है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *