बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मुख्यमंत्री सम्राट ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, NEET छात्रा रेप-मौत केस- आरोपी को बेल; छात्रा को बेहोश होने तक पीटा

आज की सबसे बड़ी खबर बिहार सरकार से जुड़ी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 1.30 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका। वहीं बिहार में नई सरकार बनते ही शराबंबदी खत्म करने की मांग उठने लगी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- नई सरकार बनते ही उठी शराबबंदी खत्म करने की मांग बिहार में नई सरकार बनते ही शराबंबदी खत्म करने की मांग उठने लगी है। CM हाउस पहुंचे RLM विधायक माधव आनंद ने कहा, शराबबंदी से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सम्राट चौधरी जी को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 02- मुख्यमंत्री सम्राट ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 1.30 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेका। उन्होंने दरबार में हाजिरी भी लगाई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्यमंत्री का स्वागत सिरोपा देकर किया। प्रबंधन कमिटी के लोगों ने मुख्यमंत्री को पटना सिटी गुरुद्वारे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें 03- ज्योती का इमोशनल पोस्ट, लिखा: मैं तबाह हूं तेरे इश्क में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ रहने से मना कर दिया है। पवन सिंह के इस स्टेटमेंट के बाद लगातार ज्योति सिंह अपने इंस्टा पर स्टोरी लगा रही हैं। उन्होंने हाल ही लाल साड़ी में सिंदर लगाए एक वीडियो पोस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें 04- शिक्षा परियोजना के इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड पूर्णिया में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता भूषण प्रसाद के आवास पर छापेमारी की है। कटिहार में शिक्षा विभाग में पोस्टेड हैं। छापेमारी सुबह करीब 8:50 बजे से चल रही है। पटना से आई SVU के 7 सदस्यीय टीम इसमें शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 05- खनन माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, 11 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त गयाजी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने आज कार्रवाई की। बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर अचानक पुलिस टीम पहुंची। कई लोग बालू छोड़कर भाग निकले। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व डीएसपी (विधि-व्यवस्था) रवि प्रकाश सिंह ने किया। पूरी खबर पढ़ें 06- शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने की छात्रा की हत्या पटना में 21 साल की इंजीनियरिंग छात्रा की उसके ही प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि दोनों कॉलेज में एकसाथ पढ़ते थे। दोनों का लास्ट ईयर था इसलिए लड़की लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके अलावा भी दूसरी बातों को लेकर दोनों में विवाद था। पूरी खबर पढ़ें 07- नितिन समेत 4 सदस्यों ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए 4 नवनिर्वाचित सांसदों ने राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया। इनमें उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, नितिन नवीन और शिवेश राम शामिल हैं। संसद के उच्च सदन में इन नेताओं की एंट्री से बिहार का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं एनडीए की स्थिति भी और प्रभावशाली बनेगी। पूरी खबर पढ़ें 08- मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर का सिविल वर्क हुआ पूरा पटना मेट्रो ने प्रायोरिटी कॉरिडोर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेट्रो के ISBT स्टेशन और पटना डिपो को जोड़ते हुए अंतिम यू-गर्डर को लॉन्च कर दिया गया है। यह यू-गर्डर पिलर नंबर 187–188 के बीच अप लाइन में लॉन्च किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 09-कार ने साइकिल सवार को उडाया, 10 फीट घसीटा जमुई में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह लगभग 10 फीट तक घसीटता चला गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह हादसा मंगलवार रात शहर के महिला कॉलेज मार्ग पर हुआ था, जिसका वीडियो गुरुवार को सार्वजनिक किया गया। पूरी खबर पढ़ें 10- नवविवाहिता की मौत, मां बोली- दामाद ने की हत्या भागलपुर में संदिगध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। 5 महीने पहले इंटर कास्ट लव मैरिज हुई थी। परिजनों ने दामाद और ससुराल पक्ष पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सबौर निवासी श्याम यादव की पुत्री वंदना कुमारी(18) के तौर पर हुई है। अंतिचक थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी राजीव कुमार(21) से प्रेम विवाह किया था। पूरी खबर पढ़ें 11- नीट छात्रा रेप मामला, अरोपी मनीष रंजन को जमानत NEET छात्रा रेप-मौत मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने डिफॉल्ट बेल दी है। इसका मतलब ये है कि CBI ने समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं की। इसी वजह से आज मनीष को बेल दी गई है। 90 दिन बाद मनीष को इस केस में जमानत मिली है। पूरी खबर पढ़ें 12- असामाजिक तत्वों ने भगवान की मूर्तियों पर पोती कालिख सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक सार्वजनिक हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान की मूर्तियों पर कालिख पोत दी। मंदिर की दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पूरी खबर पढ़ें 13- होम वर्क नहीं किया तो छात्रा को बेहोश होने तक पीटा भागलपुर में होमवर्क बनाकर स्कूल नहीं पहुंचने पर तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ मारपीट का आरोप है। बच्चे के अभिभावक का कहना है कि शिक्षक ने जमकर पिटाई कर दी, जिसके कारण किशोरी बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14-नीतीश कुमार पर बनी मूवी देख रो पड़े अशोक चौधरी नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने गुरुवार को JDU दफ्तर में अपने पिता नीतीश कुमार पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘मेरा नेता मेरा अभिमान’ की लॉन्चिंग की। फिल्म में नीतीश के 20 साल के काम को दिखाया गया है। उन्होंने नीतीश पर बने एक गाने को भी रिलीज किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। मूर्वी लॉन्च होने के बाद अशोक चौधरी रो पड़े। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15-18 अप्रैल से हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में चलेगी लू बिहार में 18 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट है। शुक्रवार से कई जिलों में लू चलने का पुर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *