मधुबनी- DM पिता के ऑफिस पहुंची 6 साल की बेटी:बोली- पापा पहले लंच करिए, खाने के बाद बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे

मधुबनी के DM आनंद शर्मा की 6 साल की बेटी तारा स्कूल से छुट्‌टी होने के बाद घर नहीं जाकर पिता के ऑफिस पहुंच गई। इस दौरान आनंद शर्मा काम कर रहे थे। काम में बिजी अपने पापा से तारा ने कहा- पहले लंच कर लीजिए, फिर काम करिएगा। DM आनंद शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बेटी तारा के साथ यह घटना साझा की। इसके बाद से उनका यह इमोश्नल पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। DM आनंद शर्मा ने शेयर की तस्वीरें…. अब जानिए DM ने पोस्ट में क्या लिखा DM ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- मधुबनी परिवार की युवा सदस्य तारा एक विशेष अनुरोध लेकर आई है। उसने समय पर भोजन करने की सलाह दी, ताकि काम को बाद में बेहतर तरीके से पूरा कर सके। जानकारी के अनुसार, तारा इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्रा है। उसने हाल ही में सिल्वरजोन ओलंपियाड में प्रथम स्थान हासिल की है। इसके अलावा पांच स्वर्ण पदक भी जीती हैं। डीएम ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि को भी फेसबुक पर साझा किया था। DM ने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की DM ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “सिल्वरजोन ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने और विभिन्न विषयों में पांच स्वर्ण पदक जीतने पर तारा को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि मुझे मेरे छात्र जीवन के दिनों की याद दिलाती है। अब मैं वास्तव में उस गर्व को अनुभव कर सकता हूं जो मेरे पिता ने कभी मेरे लिए महसूस किया होगा।” डीएम आनंद शर्मा हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *