पठानकोट में पशु तस्करी का भंडाफोड़:पुलिस ने नाकांबदी में 3 तस्कर किए अरेस्ट; कैंटर-बोलैरो में क्रूरता से बांधे 32 मवेशी छुड़ाए

पठानकोट पुलिस ने पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुरी तरह क्रूरता के साथ बांध कर ले जाए जा रहे 32 के करीब पशुओं को छुड़ा दिया। ये कार्रवाई थाना 2 और नंगलभूर पुलिस ने की। थाना 2 की पुलिस ने चक्की पुल पर नाका लगाकर और नंगलभूर पुलिस ने बयानपुर टी-प्वाइंट पर नाका लगाकर आरोपियों को काबू किया। थाना डिवीजन नं.2 में तैनात एएसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में चक्की पुल से जालंधर रोड पर नाका लगाया गया था। पुलिस को अजय कुमार निवासी सैली कुलियां समेत अन्य (गऊ रक्षा दल पठानकोट) ने सूचना दी कि जेएंडके के जिला सांबा का रहने वाला व्यक्ति पशुओं का धंधा करता है। जो हिमाचल नंबर की कैंटर गाड़ी पर काफी पशु लोड करके रस्सियों के साथ बड़ी क्रूरता के साथ बांध कर लोड करके मुकेरियां की ओर जा रहा है। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की शुरु
पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर मलिकपुर साइड से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद उक्त कैंटर आया। जिसे पुलिस पार्टी ने रोका। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम मोहम्मद साबीर बताया। पुलिस ने कैंटर की तालाशी ली तो उसमें से 7 भैंस, 1 बैल, 10 बछियां और 9 कटड़े मिले। बेरहमी से बांधे थे पशु
पुलिस के मुताबिक जब टैंकर खोला गया तो देखा कि पशुओं की टांगे और सिर बड़ी करूरता के साथ रस्सियों से बांधा गया था। थाना डिवीजन 2 में जेएंडके के जिला सांबा के चक्कदयाला निवासी मोहम्मद साबीर उर्फ परवेज अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नंगलभूर पुलिस ने भी की कार्रवाई
दूसरे मामले में नंगलभूर थाने में तैनात एएसआई प्रकाश चंद के नेतृत्व में पुलिस पार्टी नाका मीरथल से कुछ पीछे बयानपुर टी-प्वाइंट पर नाका लगाया था। पुलिस को मुखिबर ने सूचना दी कि मुकेरियां साइड से जेएंडके नंबर की एक गाड़ी महिंद्रा बोलैरो पिकअप जिसमें 3-4 बलद पशु लोड है। जो 3-4 साल आयु के लगते हैं।
जिनके मुंह रस्सियों के साथ बड़ी क्रूरता के साथ बांध कर बोलेरो पिकअप में लोड करके मीरथल की ओर लेकर जा रहे हैं। गाड़ी को एक युवक चला रहा है और उसके साथ एक युवक कंडक्टर सीट पर बैठा है। पुलिस देख आरोपी ने भागने की कोशिश की
पुलिस ने सूचना के आधार पर चेकिंग करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद उक्त नंबरी गाड़ी सामने से आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। ड्राइवर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने गाड़ी को काबू किया।
गाड़ी को चैक करने पर 3 पशु बरामद किए। जिनके मुंह प्लास्टिक की रस्सियों के साथ बड़ी क्रूरता व बेहरमी के साथ बांधा था। नंगलभूर थाने में कठुआ के कीड़ी गंडियाल निवासी मोहम्मद कैफ और बेहड़ीबुजूर्ग निवासी लियाकत अली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *