कांग्रेस ने रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रेवाड़ी में कांग्रेस ने शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी की पत्नी निहारिका चौधरी और धारूहेड़ा में कुमारी राज को अपना उम्मीदवार बनाया है। पत्नी को टिकट मिलने के बाद शहर जिला प्रधान प्रवीण चौधरी पत्नी के साथ पूजा करने मंदिर पहुंचे। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के रेवाड़ी दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की थी। भाजपा के उम्मीदवारों का अभी इंतजार है। सास और पति रह चुके पार्षद कांग्रेस की चेयरमैन उम्मीदवार निहारिका चौधरी के पति प्रवीण चौघरी कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान हैं। सास हीरो देवी दो बार पार्षद रही हैं और पति निवर्तमान पार्षद हैं। निहारिका चौघरी के ससुर चौ. हंसराज जाटव समाज के प्रधान हैं। परिवार शुरू से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। प्रवीण चौघरी सहित पूरा परिवार नियमित रूप से सक्रिय रहे हैं। पुरानी कांग्रेस परिवार धारूहेड़ा नगर पालिका की चेयरमैन उम्मीदवार कुमार राज का परिवार पुराना कांग्रेसी है। परिवार पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का नजदीकी माना जाता है। उनके ससुर अभय सिंह धारूहेड़ा पंचायत के सरपंच और जिला पार्षद भी रह चुके हैं। कुमारी राज को टिकट मिलने के पीछे पूर्व मंत्री की पंसद माना जा रहा है। रेवाड़ी में 3, धारूहेड़ा दो में पेंच भाजपा के रेवाड़ी व धारूहेड़ा चेयरमैन उम्मीदवार घोषित करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। रेवाड़ी में तीन नामों पर पेंच फंसा हुआ है। रेवाड़ी में राव इंद्रजीत सिंह की तरफ से एक नाम तो पार्टी की तरफ से दो नाम आगे बढ़ाए गए हैं। धारूहेड़ा में अभी तक केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह समर्थक दो नाम टिकट की दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं। रेवाड़ी में भाजपा पार्षदों के नाम फाइनल कर चुकी हैं। जबकि धारूहेड़ा में पार्षद चुनाव सिबंल पर लड़ने को लेकर अभी असंमजस की स्थिति बनी हुई हैं।