लुधियाना में कूरियर हब से सवा ₹2 लाख की चोरी:CCTV में शटर उठाते दिखे नकाबपोश; न पार्सल छेड़े, न सामान, कैश लॉकर ले गए

लुधियाना शहर के सेक्टर 39 इलाके में बेखौफ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राम दरबार के सामने स्थित शैडोफैक्स कूरियर कंपनी के हब को निशाना बनाते हुए चोर वहां से सवा 2 लाख रुपए की नकदी और कैश लॉकर उखाड़ ले गए। पूरी वारदात ऑफिस में लगे CCTV में कैद हो गई। चेहरे ढक आए थे दो चोर CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बुधवार सुबह करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश चोर ऑफिस के बाहर पहुंचते हैं। चोरों ने बड़ी चालाकी से शटर का ताला तोड़ा और उसे ऊपर उठाकर अंदर पहुंचे। वीडियो में दोनों संदिग्ध ऑफिस के अंदर घूमते और सीधे उस जगह पहुंचते नजर आ रहे हैं जहां कैश लॉकर रखा था। लॉकर उखाड़कर मौके से फरार चोरों ने न तो वहां रखे कीमती पार्सल छुए और न ही किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ लगाया। वे सीधे लॉकर उखाड़कर वहां से फरार हो गए। पूरी प्लानिंग के साथ आए थे आरोपी कंपनी के प्रतिनिधि जसजीत सिंह ने बताया कि वे रात 10 बजे ऑफिस लॉक करके गए थे। सुबह जब टीम लीडर अनलोडिंग के लिए पहुंचे, तब चोरी का पता चला। पुलिस पर उठे सवाल: घटना के बाद भी नहीं पहुंची टीम पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामला थाना मोती नगर के अंतर्गत आता है और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस की टीम न तो मौके पर मुआयना करने पहुंची और न ही औपचारिक FIR दर्ज की। कंपनी मैनेजमेंट अब पुलिस से जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *