मुजफ्फरपुर से किडनैप छात्र दरभंगा से 6 घंटे में बरामद:अपहरण के बाद बदमाशों ने मांगी 3 लाख की फिरौती, पुलिस ने 3 को दबोचा

मुजफ्फरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एक युवक को महज 6 घंटे के भीतर सकुशल मुक्त करा लिया। दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र में छिपाकर रखे गए युवक को बरामद करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। घर से शहर आने के दौरान हुआ था अपहरण जजुआर थाना क्षेत्र के अनगोआ गांव निवासी सतीश मंडल के बेटे रवि कुमार बाइक से शहर आता-जाता था। बीते दिन वह शहर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। रास्ते में ही बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे दरभंगा ले गए। 3 लाख की फिरौती मांगी, परिवार ने भेजे 1 लाख परिजनों की खोजबीन के बीच अगले दिन अपहरणकर्ताओं ने रवि के मोबाइल से कॉल कर 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी। घबराए परिवार ने आरोपियों द्वारा भेजे गए डिजिटल स्कैनर पर 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने बनाई विशेष टीम, दरभंगा में दी दबिश मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी) अलय वत्स के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसकी मॉनिटरिंग ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर कर रहे थे। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र स्थित एक मकान तक पहुंची। घेराबंदी कर युवक को छुड़ाया पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की और अंदर से अपहृत युवक रवि कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार
अमन कुमार (थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर)
रामप्रवेश राय (अशोक पेपर मिल थाना, दरभंगा)
संजय राय (हायाघाट थाना, दरभंगा)
वहीं मकान मालिक महेश राय फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बाइक, लैपटॉप और फिरौती की रकम बरामद पुलिस ने अपहृत युवक की बाइक भी बरामद कर ली है। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक लैपटॉप और फिरौती में ली गई 1 लाख रुपए में से 53,500 रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *