गयाजी में खेत में लगी आग:1000 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों ने आग लगाने की जताई आशंका

गयाजी के अतरी विधानसभा क्षेत्र का डिहुरी गांव में खेतों में पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गया। तेज हवा ने आग को और भड़काया और देखते ही देखते करीब 1000 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की सूचना पर गांव के हर घर से लोग दौड़ पड़े। बाल्टी, पंप, जो मिला उसी से आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि किसी की एक नहीं चली। लपटें खेत दर खेत बढ़ती गईं। किसानों की महीनों की मेहनत आंखों के सामने जल कर राख हो गई। आग लगाने की किसानों ने जताई आशंका स्थानीय किसानों का आरोप है कि आग की शुरुआत पड़ोस के गांव में जलाई गई पराली से हुई। आग सीधे डिहुरी के खेतों तक पहुंच गई। कुछ किसान इसे लापरवाही बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि इसमें जानबूझकर आग लगाने की भी आशंका है। इसको लेकर गांव में चर्चा तेज है। इस आग में सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं। किसी की पूरी फसल जल गई। किसी के पास अब घर चलाने का भी सहारा नहीं बचा। एक किसान ने कहा कि पूरा साल इसी फसल के भरोसे रहते जीवन चलता है। अब सब खत्म हो गया। घटना के बाद गांव में गुस्सा साफ दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक कोई जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। न विधायक, न सांसद, न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी पहुंचा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की जांच हो। लापरवाही या साजिश है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही, जिन किसानों की फसल जली है, उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। साथ ही प्रशासन से यह भी अपील की गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं। ताकि किसानों की मेहनत यूं ही आग में स स्वाहा हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *