पंजाब में अचानक युद्ध से बचाव जैसी तैयारी:2 मिनट तक सायरन बजेंगे, फिर ब्लैकआउट होगा; जनरेटर-इन्वर्टर, टॉर्च पर रोक

पंजाब में 24 अप्रैल को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहेगा और सायरन भी बजाए जाएंगे। यह एक्सरसाइज केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर राज्य के सभी जिलों में होगी। ब्लैकआउट के दौरान जनरेटर और टॉर्च पर भी रोक रहेगी। लोगों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट भी करवाई जाएगी। सरकार ने कहा कि लोग घबराएं नहीं। इसमें सहयोग करें। पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में मॉक ड्रिल हुई थी। सरकार की 4 अहम बातें… NDRF और पुलिस समेत कई विभाग रहेंगे मुस्तैद
लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) और अगर नगर डिवीजन के तहत आने वाले इलाकों को ड्रिल के लिए चुना गया है। असिस्टेंट कमिश्नर पायल गोयल ने स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक के बाद बताया कि यह केवल बिजली काटने का अभ्यास नहीं है, बल्कि एक रियल-टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स ड्रिल है। इसमें NDRF, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और NCC की टीमें संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगी 2025 में 6-7 मई की रात को हुआ ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6-7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था और इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में क्या हुआ… पंजाब में ड्रोन से अटैक, महिला की मौत
पंजाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद 4 दिन लगातार पाकिस्तान ने ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलें दागी। इसमें कपूरथला, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, लुधियाना, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, होशियारपुर और बठिंडा जिला शामिल रहे। इन जिलों में ड्रोन, रॉकेट और मिसाइलों के टुकड़े मिले थे। 9 मई को फिरोजपुर के खाई सेमे के गांव में ड्रोन गिरने के बाद घर में आग लग गई। इसमें माता-पिता और उनका बेटा घायल हो गए। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जालंधर में ड्रोन अटैक में एक व्यक्ति घायल हो गया था। पाकिस्तान ने पठानकोट और आदमपुर एयरबेस पर अटैक किया था, जिससे उन्हें हल्का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर दोनों एयरबेस को उड़ाने कि कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *