हरियाणा में लंबे समय बाद संगठन बनने के बाद पहला लोकल बॉडी चुनाव लड़ रही कांग्रेस में खुलकर बगावत सामने आ गई है। सोनीपत नगर निगम में पार्षदों की कैंडिडेट लिस्ट आने के बाद कई नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। बेटे को पार्षद का टिकट दिलाने में असफल रहे पार्टी के जिला महामंत्री सतबीर निर्माण ने दो टूक कह दिा कि वे बेटे को निर्दलीय मैदान में उतारेंगे। इस पर शुक्रवार शाम तक फैसला लेंगे। निर्माण सांसद कुमारी सैलजा गुट के माने जाते हैं। वह वार्ड-2 से बेटे राहुल के लिए टिकट मांग रहे थे। वहीं, महिला विंग की प्रदेश महासचिव संतोष कादियान ने सोशल मीडिया ग्रुप में पार्टी के मेयर प्रत्याशी कमल दीवान को “हारने और बिकने वाला प्रत्याशी” और पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार को “खलनायक” बता दिया। कादियान ने कहा-भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्डा ने टिकट का भरोसा दिलाया था। कांग्रेस की ओर से जारी पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट… नाराज होने की संतोष कादियान ने बताईं ये वजहें… अब सतबीर निर्माण की खुली बगावत की वजह… पूर्व डिप्टी मेयर ने भी कमल दीवान पर ही लगाए आरोप… कमल दीवान के दबाव में ही टिकट काटी गई कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, वार्ड-16 से संजय टोंक और वार्ड-4 से पवन गर्ग का टिकट काटा है। मनजीत गहलावत ने कहा- मेरी टिकट तय थी। मगर, पिछले कुछ दिनों से जिला अध्यक्ष कमल दीवान ने टिकटों को लेकर विवाद खड़ा किया। दीवान के दबाव में ही मेरा टिकट कटा। पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार गुट के नामों को तरजीह नहीं पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत ने आगे कहा कि पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार द्वारा पार्षद उम्मीदवारों के लिए भेजे गए कई नामों को अंतिम सूची में जगह नहीं मिली है। कमल दीवान द्वारा मेयर चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद पार्टी हाईकमान ने उनकी बात मान ली और उसी आधार पर टिकटों में बदलाव किया गया। मगर, वे पार्टी के आदेश के साथ हैं। टिकट काटने के पीछे क्या है वजह, जिलाध्यक्ष ने बताई ग्राउंड लेवल सर्वे के आधार पर दिए गए टिकट वहीं, टिकट कटवाने के आरोपों पर जिला अध्यक्ष एवं मेयर प्रत्याशी कमल दीवान का कहना है कि टिकट वितरण पूरी तरह से ग्राउंड लेवल सर्वे और उम्मीदवारों की काबिलियत के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिताऊ उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। पार्टी हाईकमान की ओर से ही अंतिम निर्णय लिया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें…. सोनीपत में दीवान ही लड़ेंगे कांग्रेस से मेयर का चुनाव:हुड्डा ने मीटिंग की, पार्टी ने विरोध करने वाले 2 पार्षदों के टिकट काट मनाया हरियाणा के सोनीपत के मेयर चुनाव न लड़ने की बात कहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान मान गए हैं। अब वे ही बीजेपी के राजीव जैन के सामने चुनावी मैदान में होंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोनीपत आकर बुधवार को दीवान का नामांकन भरवाया। अगले ही दिन यानी गुरुवार को दीवान ने चुनाव न लड़ने का एलान कर सियासी हलचल मचा दी थी। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक की कॉल नहीं उठाए। (पूरी खबर पढ़ें )