हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला एवं CIA इंचार्ज विवाद मामले में शुक्रवार को जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि, हाईकोर्ट में जो सुनवाई हुई, उसमें एसपी हिसार को नोटिस भेजा गया। एसपी से जवाब मांगा गया है। 30 तारीख को अगली सुनवाई होगी। एसपी जो जवाब लेकर आएंगे, उस पर आगामी कार्रवाई करेंगे। शुक्रवार को सिरसा में बरनाला रोड स्थित चौटाला हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिग्विजय चौटाला ने बताया कि, एसपी हिसार द्वारा जो एफिडिवेट दिया जाएगा, उसमें पता चलेगा कि पुलिस ने क्या बयान दिया है। उस पर बहस के बाद एफआईआर दर्ज करवाएंगे। दिग्विजय बोले, कल भिवानी में भी मेरी गाड़ी का एक ब्लैक शीशे वाली गाड़ी पीछा कर रही थी। उसकी एसपी भिवानी को शिकायत की है। ये जांच का विषय है। क्या पता सरकार ने सिरसा में आंतक मचाने को खुली छूट दे रखी है। हो सकता है कि वो ही हो। सिरसा एसपी से भी दुष्यंत चौटाला ने बात की है। दिग्विजय बोले, 27 तारीख वाली महापंचायत के लिए 36 बिरादरी समर्थन का है। डर के चलते सरकार ने विधानसभा का सेशन भी 27 अप्रैल को रखा है। स्टूडेंटस ने महामंचायत रखी है और सभी को निमंत्रण दे रहे हैं। पहले गांव चौटाला में मीटिंग रखी है और गांव वालों के समर्थन के बाद किसान नेता राकेश टिकैत से भी मिलूंगा। चौटाला गांव में पंचायत दिग्विजय चौटाला सिरसा में पूर्व मंत्री एवं अपने चाचा रणजीत सिंह से मिलने के बाद गांव चौटाला की ओर रवाना हुए। चौटाला में गांव से काफी संख्या में लोग एकजुट हुए हैं। मगर इनेलो की ओर से कोई नहीं दिखा। इस दौरान ग्रामीण बोले कि, दुष्यंत और दिग्विजय के साथ सीआईए ने हिसार में किया है, उस ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डबवाली से ज्यादा से ज्यादा लोग महापंचायत में पहुंचेंगे। 70 हजार की शर्ट पर कहा- ये मेरा अधिकार, मैं बहुत कुछ जानता हूं दिग्विजय ने 70 हजार की शर्ट पहनने पर कहा कि, इनको मेरी टी-शर्ट के बारे में जानते हैं। मैं और भी बहुत कुछ जानता हूं। टी-शर्ट पहनना मेरा अधिकार है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा, केजरीवाल से हमारे सदैव अच्छे रिश्ते रहे हैं। वो अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं, उनसे मिलना था। उनसे सहयोग मांगा था, जो दे दिया है। सिविल ड्रेस में हथियार लेकर कैसे घूम सकते : दिग्विजय दिग्विजय बोले, सिरसा में जो घटना घटी कि आधी रात को सिविल ड्रेस में कैसे हथियार लेकर घूम सकते हैं। बिना नंबर प्लेट व ब्लैक रंग के शीशे वाली गाड़ी, किसने अधिकार दिया है। इसकी पुलिस जांच कर बताएगी कि ये कौन थे और इनका क्या मकसद था। 16 अप्रैल से GJU में हुए विवाद के बाद गिरफ्तारी देने जाते वक्त रोका था काफिला 16 अप्रैल को जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने समर्थकों के साथ गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों पर वीसी ऑफिस का गेट तोड़ने के आरोप लगे। हिसार पुलिस ने दिग्विजय समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया और रातों-रात 6 जजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनको कोर्ट से जमानत मिल गई। अगले दिन 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला इसी मामले में गिरफ्तारी देने के लिए सिटी थाने के बाद हिसार एसपी ऑफिस जा रहे थे। ओल्ड सब्जी मंडी पुल के पास CIA इंचार्ज पवन कुमार ने काफिला रुकवाया। दुष्यंत का आरोप है कि उन पर हथियार ताना और कुचलने की कोशिश की। वहीं, CIA इंचार्ज पवन कुमार के अनुसार, काफिले में शामिल पायलट गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की थी। उन्होंने पायलट गाड़ी के ड्राइवर को रोककर समझाया था। तब से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। इसी के चलते दिग्विजय आज सिरसा पहुंचे।