गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश:अपराधियों को पकड़ने दौड़े लोगों पर फायरिंग, एक की मौत; भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़कर पीटा

गोपालगंज में शुक्रवार की शाम 4 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटपाट की कोशिश की। बताया जा रहा है कि 2 बाइक से 5 बदमाश लाला छापर बाजार स्थित दीपक वर्मा की ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। इसके बाद हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी, तभी स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों की भीड़ देख बदमाश भागने लगे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना भोरे थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान डब्लू मिश्रा के रूप में हुई है, जो सीसई गांव के रहने वाला था। वहीं, स्थानीय लोगों ने पीछाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों बदमाश को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद की कुछ तस्वीरें… बाइक में लगाई आग, बदमाशों को जमकर पीटा स्थानीय लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ा, फिर जमकर पिटाई की। इसमें से एक बदमाश का सिर फट गया। उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, भीड़ ने गुस्से में आकर अपराधियों की बाइक में तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी है। बाइक जलकर राख हो गई। भागते समय बदमाशों ने की फायरिंग, एक की मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 4 बजे 5 बदमाश दुकान में घुसे और लूटपाट करने लगे। हालांकि, लोगों की भीड़ देखते ही सामान छोड़ कर बदमाश दुकान से निकलकर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई। इस बाइक से दो बदमाश भागने की फिराक में थे। लेकिन स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। अपने साथी को पकड़ा देख अन्य बदमाशों ने फायरिंग शुरू की। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुकानदार दीपक वर्मा ने बताया कि तीन साल पहले भी 23 अप्रैल को लूट की घटना हुई थी। आज फिर 5 बदमाश हथियार लेकर दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही हथियार दिखाकर लूटपाट कर भागने की कोशिश में थे, तभी स्थानीय लोग पहुंच गए। इसके बाद बदमाश सामान छोड़ फायरिंग करते हुए भागने लगे। 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और दो को पकड़ लिया। दोनों बदमाशों को जमकर पिटाई की गई। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया। हालांकि, 3 अपराधियों ने फायरिंग करते मौके से भागने में सफल रहे। लेकिन दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने घटना के 3 घंटे के भीतर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक रिवॉल्वर, एक बाईक बरामद किया है। पांचों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। इसके बाद थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित की है। ——————– ये भी पढ़ें ज्वेलरी शॉप से 5 मिनट में 30 लाख की लूट:सीवान में बाइक से आए 6 अपराधी; फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाते भागे, देखिए VIDEO बिहार में अपराधियों ने नई सरकार को चुनौती दी है। सीवान के रघुनाथपुर में गुरुवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े 30 लाख की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि शॉप खुलने के थोड़ी देर बाद 2 बाइक से 6 अपराधी आए। सभी ने चेहरा को ढंक रखा था। दुकान में घुसते ही मालिक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद कैश और ज्वेलरी लूटकर भाग निकले। भागने के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *