पंचकूला में कांग्रेस को झटका-पूर्व मेयर ने जॉइन की BJP:CM नायब सैनी व मोहलाल बडौली पहुंचे घर, चंद्रमोहन से नाराजगी रही वजह

हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया ने BJP जॉइन कर ली है। BJP में शामिल करने के लिए खुद सीएम नायब सैनी उनके घर पर पहुंचे। मेयर चुनाव की उठापटक नामांकन होने के बाद शुरू हो गई है। कांग्रेस में टिकट कटने से नाराज उपिंद्र कौर आहलूवालिया आज BJP जॉइन कर ली है। उपिंद्र कौर ने पिछले चुनाव में बतौर कांग्रेस उम्मीदवार 2 हजार के करीबी मार्जन से मात खाई थी। हालांकि, नगर निगम बनने के बाद पंचकूला शहर की वे कांग्रेस की टिकट पर मेयर भी रहीं हैं। उपिंद्र कौर आहलूवालिया के इन दिनों पंचकूला कांग्रेस MLA चंद्रमोहन के साथ संबंध सही नहीं है। चंद्रमोहन ने कांग्रेस की अनुशासन समिति को उनकी शिकायत भी की। जिस पर उपिंद्र कौर को पार्टी ने नोटिस भी दिया था। नोटिस को जवाब भी वे दे चुकी हैं। बंगाल चुनाव के बाद और बदलेंगे हालात
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मोदी का परिवार’ लगातार बढ़ रहा है और 3 तारीख के बाद यानि पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणामों के बाद यह और बड़ा होगा।” उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भाजपा देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पंचकूला के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली, जिससे स्थानीय राजनीति में भाजपा की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।
अब जानिए आहलूवालिया के विस्तृत आरोप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *