बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आतंकी कनेक्शन में समस्तीपुर का खुर्शीद गिरफ्तार, वीडियो बनाकर सुसाइड, 44 के पार पहुंचा पारा

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया। वहीं बिहार के करीब 23 जिलों में लू जैसे हालात हैं। रोहतास की डेहरी में सबसे अधिक 44 डिग्री तापमान रहा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- योगी के रास्ते पर सम्राट, एक्शन में एंटी रोमियो स्क्वाड बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली NDA सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब उत्तर प्रदेश के मॉडल से प्रेरित होकर ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड को हाईटेक और अधिक सक्रिय बनाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें 02- सोनू सूद ने बाहुबली अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया। जिस पर बाहुबली ने अपने अंदाज में कहा- आवेंगे। दोनों की बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 03- मुंबई से ATS ने समस्तीपुर के खुर्शीद को किया गिरफ्तार मुंबई से गुजरात एटीएस ने समस्तीपुर के पटोरी निवासी मुर्शीद जहीर अख्तर शेख को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठनों से संपर्क और काम करने का आरोप है। 22 अप्रैल को गिरफ्तारी हुई है। माता-पिता ने बेटे को बेकसूर बताया है। पूरी खबर पढ़ें 04- गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, रोहतास में पारा 44 के पार बिहार के करीब 23 जिलों में लू जैसे हालात हैं। रोहतास की डेहरी में सबसे अधिक 44 डिग्री तापमान रहा। पटना में चौथे दिन भी अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 5 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें 05- मौसेरी बहन से पहले शादी, फिर गला दबाकर हत्या लव मैरिज के करीब एक महीने बाद युवती की बोरे में बंद लाश मिली है। वो एक हफ्ते से लापता थी। शुक्रवार की शाम सारण और सीवान जिले के सीमावर्ती इलाके में बोरे से क्षत-विक्षत स्थिति में शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र निवासी आराध्या कुमारी (23) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 06- पप्पू यादव के खिलाफ महिला ने दर्ज करवाई शिकायत पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान को लेकर बवाल थमता नहीं दिख रहा है। अब इस मामले में एक महिला ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। बेगूसराय के तेघड़ा निवासी रीना कुमारी चौधरी ने पटना के शास्त्रीनगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। पूरी खबर पढ़ें 07- जनता दरबार में सबसे अधिक अधिकारियों की शिकायत सम्राट ने सीएम बनने के बाद 3 दिन जनता दरबार लगाया। 775 लोग उनसे मिले, इनमें 315 फरियादी थे, जिन्होंने अफसरों के खिलाफ शिकायत की। सीएम के सामने सबसे अधिक शिकायतें अधिकारियों की आ रही हैं। रिश्वतखोरी के गंभीर इल्जाम लग रहे हैं। इसके बाद मारपीट, जमीन विवाद और प्रशासनिक लापरवाही जैसे गंभीर मामलों से जुड़ी शिकायतें हैं। पूरी खबर पढ़ें 08- मॉकड्रिल: हाईकोर्ट में AK-47 लेकर घुसे आतंकी ढेर पटना हाईकोर्ट में शनिवार सुबह अचानक 6 हथियारबंद आतंकवादी घुस आए। कोर्ट परिसर में आतंकियों ने एक बस को हाईजैक कर लिया और उसमें सवार लोगों को बंधक बना लिया। कोर्ट कैंपस में हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ। चारों ओर दहशत और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच आंतकी हमले की खबर पटना ATS की टीम को दी गई। पूरी खबर पढ़ें 09- कपड़ा कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, सीने में मारी गोली भागलपुर में अपराधियों ने कपड़ा कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। सीने पर बुलेट लगने से जान चली गई। पुलिस ने 2 दोस्तों को डिटेन किया है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास की है। मृतक की पहचान पूर्णिया के बिरौली निवासी संतोष कुमार जायसवाल के पुत्र सौरभ कुमार(21) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10- खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, कर्ज से परेशान था युवक नालंदा के मघड़ासराय गांव में सूदखोरी के दलदल ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी। महाजनों के कथित उत्पीड़न और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर संतोष कुमार(25) ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। संतोष कुमार फूलों की सजावट का काम करता था। उसने सुसाइड से पहले एक भावुक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ें 11- प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने की खुदकुशी वैशाली में प्रेमी की फायरिंग से घायल हुई गंगा कुमारी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवती के बयान पर FIR दर्ज कर ली है। दरअसल, वैशाली में एक युवक ने घर में घुसकर पहले युवती को गोली मारी, फिर खुद को शूट कर लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती घायल है। मृतक की पहचान पंकज सहनी (24) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 12- पुनौराधाम पहुंच सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा अर्चना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे हैं। CM ने जानकी मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे सीताकुंड पहुंचे। यहां उन्होंने जल चढ़ाया और आरती की। मुख्यमंत्री ने जानकी नवमी पर सीतामढ़ी महोत्सव की शुरुआत की। लोगों को संबोधित करते हुए CM ने कहा, ‘आज मेरे लिए गौरव का विषय है कि मां सीता के आशीर्वाद से बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर बैठकर मां का आशीर्वाद लेने आया हूं। पूरी खबर पढ़ें 13- BPSC मेंस परीक्षा: पटना में 13 हजार अभ्यर्थियो ने दी परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 13,024 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. पुलिस ने 24 लाख रुपए के फोन रिकवर करके लौटाए पूर्णिया में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने लोगों को 90 खोए मोबाइल लौटाए। इन मोबाइल की बाजार में कीमत 24 लाख रुपए है। एसपी स्वीटी सहरावत ने खुद लोगों को उनके खोए मोबाइल फोन दिए। मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने SP का आभार प्रकट किया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- 20 जिलों में बारिश का पुर्वानुमान, 18 में चलेगी लू मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को बिहार के 20 जिलों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया है। वहीं 18 जिलों में लोगों को गर्मी सताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *