करनाल सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:वाहन ने मारी टक्कर; ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था

करनाल जिले के घरौंडा में जीटी रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के सामने एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा देर रात उस समय हुआ, जब युवक अपने निजी काम से वापस लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भाई की तलाश में अस्पताल पहुंचे गांव राजाखेड़ी के राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और उसके तीन भाई-बहन हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। उसका बड़ा भाई संजय कुमार 26 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर पर सवार होकर करनाल गया था। देर रात उसे सूचना मिली कि उसके भाई का जीटी रोड पर किसी अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत सरकारी अस्पताल करनाल पहुंचा, जहां उसे भाई की मौत की जानकारी मिली। लापरवाही बनी हादसे की वजह राजेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि अज्ञात वाहन ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मारी। जिससे गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने पुलिस से आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मामले की सूचना मिलने पर घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। बाद में शव को डेड हाउस करनाल में रखवाया गया, जहां राजेन्द्र कुमार ने अपने भाई संजय कुमार के रूप में पहचान की। पुलिस जांच में सामने आया कि अज्ञात वाहन ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। इस आधार पर थाना घरौंडा में बीती रात को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *