नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर को मिली छुट्टी:बोले- 4 दिन के लिए आया, दोबारा चेकअप होगा; जालंधर अस्पताल में थे भर्ती

सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बेटे साहिल मीर ने बताया कि उनके पिता को डॉक्टरों ने 4 दिन की छुट्टी देकर घर भेजा है। अभी पिता की सेहत में सुधार है, लेकिन डायलिसिस चल रहे हैं। वीडियो जारी करते हुए गुलशन मीर ने सभी लोगों की मदद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह 4 से 5 दिनों के लिए छुट्टी लेकर घर आए हैं और उसके बाद वह दोबारा से अस्पताल में भर्ती होंगे। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की जाएगी। इस दौरान गुलशन मीर ने सभी से एक बार फिर से दुआ करने की अपील की है। गुलशन मीर ने कहा कि आप लोगों की दुआओं से ही वह स्वस्थ हो पाए हैं और दोबारा फिर से वह इलाज करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। किडनी प्रॉब्लम के चलते 2 बार हो चुके हैं भर्ती बता दें कि गुलशन मीर को किडनी प्रॉब्लम के चलते पिछले कुछ समय में 2 बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। इलाज को लेकर परिवार में कंट्रोवर्सी भी हो गई थी। गुलशन मीर की ही छोटी बेटी ऋतु ने इलाज में मदद के लिए क्यूआर कोड जारी कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। क्यूआर कोड नहीं हटाने पर ज्योति नूरां ने गालियां निकाल दी थीं। उन्होंने कहा था कि इस मामले में किसी की जान चली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *