जालंधर में किया गाड़ी पर चढ़ी फोर्ड इकोस्पोर्ट कार:डिवाइडर से टकराकर हुई अनियंत्रित, दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त; ट्रैफिक बाधित हुआ

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास देर रात (रविवार) सड़क हादसा हो गया। एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर आगे चल रही किया सेल्टोस कार के ऊपर जा चढ़ी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यह घटना गोराया स्थित HP पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस के अनुसार, फोर्ड इकोस्पोर्ट (PB 19 KE 3485) का ड्राइवर रंजीत सिंह जालंधर की तरफ से आ रहा था। अचानक गाड़ी डिवाइडर से टकराई और अपना संतुलन खो बैठी। कार के ऊपर चढ़ी दूसरी कार इकोस्पोर्ट इतनी तेज रफ्तार में थी कि वह अपने आगे चल रही किया सेल्टोस (PB 07 BK 5757) के ऊपर चढ़ गई। सेल्टोस कार को मनीष कुमार चला रहे थे, जो जालंधर से गोराया की ओर जा रहे थे। इस मंजर को देखकर राहगीर दंग रह गए। पुलिस और एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई जसविंदर सिंह और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से क्रेन के जरिए गाड़ियों को सड़क से हटवाया और बाधित हुए ट्रैफिक को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करवाया। जांच अधिकारी ने पुष्टि की है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दोनों ड्राइवरों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से पिचक गई हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *