बिजली कटों के खिलाफ रोष, 30 अप्रैल को मोर्चा खोलेगा शिरोमणि अकाली दल

चंडीगढ़ | बिजली कटों के खिलाफ शिअद 30 अप्रैल को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगा। उनका आरोप है कि सरकार की ओर से ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों पर कट लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सरकार को कार्रवाई के लिए मजबूर करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता वीरवार को दिनभर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। यह फैसला अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भीषण गर्मी में बिजली की स्थिति को देखकर लिया है, जिस कारण लोग लगातार बिजली कटों के कारण सारी-सारी रात जागकर काट रहे हैं। डॉ. चीमा ने कहा कि हर हलके में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग के लिए स्थानीय एसडीएम-डीसी और पावरकॉम कार्यालयों के बाहर धरने देंगे। बिजली के कटों का लगना बिजली नियोजन, समय पर बिजली की आपूर्ति हासिल करने में नाकाम और प्रशासनिक अक्षमता का सीधा परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *