लुधियाना में PRTC बस ने हेड ग्रंथी को कुचला:मौके पर ही हुई मौत, पत्नी से हो चुका तलाक; सामान लेने जाते समय हुआ हादसा

लुधियाना के साहनेवाल के नजदीक गांव नंदपुर के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार पीआरटीसी (PRTC) लुधियाना की बस ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संदीप सिंह के रूप में हुई है जो गांव अजनौद के गुरुद्वारा साहिब में हेड ग्रंथी के रूप में सेवा निभा रहे थे। गुरुद्वारा साहिब का सामान लेने जा रहे थे लुधियाना जानकारी के मुताबिक संदीप सिंह शादीशुदा थे लेकिन उनका तलाक हो चुका था। वह सोमवार को गुरुद्वारा साहिब के लिए कुछ जरूरी सामान लेने के लिए साहनेवाल से लुधियाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काल बनकर आई बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सर्विस लेन से हाईवे पर चढ़ते ही हुआ हादसा चश्मदीद अवतार सिंह निवासी अजनौद ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को वह और संदीप अपने-अपने मोटरसाइकिल पर लुधियाना जा रहे थे। जब वे गांव नंदपुर के पास सर्विस लेन से मेन हाईवे पर चढ़ने लगे, तभी पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने संदीप के मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण काफी खून बह गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मनप्रीत सिंह बस लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस की कार्रवाई: बस जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी साहनेवाल पुलिस ने अवतार सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी ड्राइवर मनप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 रैश ड्राइविंग (तेज रफ्तार) ,धारा 106लापरवाही से मौत,धारा 324(4)संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *