फरीदकोट में थाना सादिक के अधीन गांव सैडोके में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता को इलाज के लिए गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर उसके गांव के रहने वाले लखवीर सिंह नामक युवक के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दिए बयान में 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि एक दिन पहले बुधवार दोपहर वह अपने घर की तरफ जा रही थी तो आरोपी लखवीर सिंह,उसे जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया और उसके शोर मचाने पर फरार हो गया। आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है: एसएचओ सूचना मिलते ही परिवार ने लड़की को संभाला और इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया जहां थाना सादिक की महिला सब इंस्पेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लड़की का बयान दर्ज किया। इस मामले में थाना सादिक के एसएचओ गुरलाल सिंह ने बताया कि पीड़िता लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के रहने वाले लखवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार कर दिया जाएगा।