पठानकोट में बेटा बोला- पिता ने मां की हत्या करवाई:दूसरी महिला से संबंध, रात-भर टॉर्चर करते थे; तलाक के फर्जी पेपरों पर साइन करवाए

पठानकोट में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामल में नाया मोड़ सामने आया है। महिला ने बेटे और बेटी ने पिता पर हत्या करनो का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिता के इशारे पर ही मां का एक्सीडेंट करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पिता के पिता के एक अन्य महिला के साथ संबंध थे और वह लंबे समय से हम लोगों को धमकियां भी दे रहे थे। मां रात-भर टॉर्चर करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार जब वह स्कूल गए थे, तब उसकी मां को बुरी तरह पीटा गया और उनसे कोरे कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए गए। बाद में पता चला कि वे फर्जी तलाक के कागजात थे। वहीं महिला की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। पति तलवारों से डराता है और धमकी देता है कि वह उसे मारकर पंखे से लटका देगा या नहर में फेंक देगा। बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता। पहले जानिए कैसे हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को बंदना शर्मा और सिमरनजीत कौर अड्डा माधोपुर से पैदल ही अपने गांव की ओर जा रही थीं। माधोपुर कैंट वाली चढ़ाई पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिमरनजीत कौर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक सवार पर मामला दर्ज किया था। बेटा और बेटी ने कही ये बातें… महिला ने मरने से पहले बनाई थी वीडियो अब जानिए पुलिस ने क्या कहा.. थाना सुजानपुर प्रभारी मोहित टाक ने बताया कि परिवार द्वारा लगाए गए साजिश के आरोपों की आभी लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। बाइक ड्राइवर और महिला के पति के बीच क्या संबंध हैं इसका पुलिस ने पता किया है। उन्होंने कहा कि परिवार को शक था कि पिता ने जानबूझकर यह एक्सीडेंट करवाया है। इस पर पुलिस ने जांच की है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पिता और बाइक ड्राइवर एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। उनके बीच आपसी जान-पहचान या फोन पर बातचीत का कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पिता की अन्य डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच कर रहे हैं। यदि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध तथ्य या साजिश का सबूत सामने आता है, तो पुलिस तुरंत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *