AAP सरपंच ने वीडियो जारी कर मांगी मदद:बोले-1 साल से परेशान कर रहा व्यक्ति; मां-बाप का मैं ही इकलौता सहारा हुन, मेरी-मदद करो

अमृतसर जिले के गांव मूदल के आम आदमी पार्टी के सरपंच ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग उठाई है। लगभग 4 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो में सरपंच ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरपंच ने बिना नाम लिए व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा पिछले करीब एक साल से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। वह बार-बार गाली-गलौज करता है, धमकियां देता है और मानसिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश करता है। इस संबंध में सरपंच ने स्थानीय विधायक सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गलत दबाव में काम करवाने की कोशिश का आरोप, सरपंच का इन्कार सरपंच का आरोप है कि उक्त व्यक्ति उन पर दबाव बनाकर अपने अनुसार काम करवाना चाहता है, लेकिन वह किसी भी तरह गलत दबाव में आने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि गांव की जनता ने उन्हें चुनकर सरपंच बनाया है और वह अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे। सुरक्षा को लेकर डर और जान का खतरा सरपंच ने वीडियो में भावुक होकर बताया कि वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं और लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। उन्हें आशंका है कि कभी भी उनके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। आागे कहा मैं अनुसूचित जाति (SC) से संबंधित हू, इसलिए मेरे साथ इस प्रकार का भेदभाव किया जा रहा है। मुझे जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया गया है और मुझे नीचा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मुझे गहरा मानसिक कष्ट हुआ है। मैं अपने समुदाय और भाईचारे से अपील करता हू कि मेरी सहायता की जाए और मुझे न्याय दिलाने में समर्थन दिया जाए। पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग अंत में उन्होंने भाईचारे से सहयोग की अपील की और पंजाब सरकार से मांग की कि उनकी शिकायत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच ने यह भी कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं होती, तो उनका मानसिक तनाव और बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *