बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। आज सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की, जहां दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई। फिर शाम में सम्राट चौधरी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली में उनकी पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जेपी गंगा पथ पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ प्रधान सचिव समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री पहली बार पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ साथ आरती की। सम्राट चौधरी की मुलाकात से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की है। बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले से दिल्ली में हैं। कल शुक्रवार को संजय झा ने नितिन नवीन से मुलाकात भी की थी। 6 मई तक सम्राट कैबिनेट के विस्तार की संभावना है। मुख्यमंत्री से जुड़ी दो तस्वीरें सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार जल्द बिहार में भाजपा पहली बार बड़े भाई की भूमिका में है। भाजपा सूत्रों की माने तो इसकी झलक नई सरकार के शपथ समारोह में दिखाई दी। सम्राट कैबिनेट में 15-15 का फॉर्मूला लागू होगा। मतलब, जदयू कोटे से 15 और भाजपा के हिस्से से 15 मंत्री बनेंगे। हालांकि, इसमें कुछ मंत्री पद खाली छोड़े जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, BJP के 13 और JDU के 12 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा LJP(R) के दो, HAM और RLM के एक-एक मंत्री शपथ लेंगे। सम्राट के दिल्ली दौरे में बीजेपी के मंत्रियों के नाम पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि शपथ समारोह भव्य होगा। बंगाल चुनाव के रिजल्ट अगर भाजपा के मनमुताबिक हुई तो 6 मई को ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। अगर रिजल्ट गड़बड़ रहा तो तारीख में बदलाव संभव है। बीजेपी के खाते में सीएम, स्पीकर और गृह मंत्रालय भाजपा ने नई सरकार में जदयू के हाथ से सीएम की कुर्सी झपट ली है। इसके बदले पुराने फॉर्मूला वाली कुर्सी भी नहीं दी है। जदयू को स्पीकर पद नहीं मिला है। जदयू पहले ही गृह विभाग से हाथ धो चुकी है। भाजपा नई सरकार में गृह मंत्रालय भी अपने पास रखी है। पार्टी के बड़े प्रोफाइल के नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गृह मंत्री अमित शाह और जदयू के शीर्ष नेतृत्व के बीच डील फाइनल हो गई है। जल्द CM हाउस में शिफ्ट होंगे सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल्द ही एक अणे मार्ग स्थित CM हाउस में शिफ्ट होंगे। आज ही नीतीश कुमार CM हाउस छोड़कर 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में शिफ्ट हुए हैं। सम्राट चौधरी ने वहां उनसे मुलाकात की, फिर सीधे एक अणे मार्ग पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट रूके और CM हाउस का जायजा लिया। अधिकारियों को कुछ जरूरी निर्देश दिए। आवास में इंटीरियर का कुछ काम होना है। उसके बाद सम्राट चौधरी शिफ्ट होंगे। एक्शन में CM सम्राट, आज कई कार्यक्रम