बेतिया में झमाझम बारिश, पटना-खगड़िया में छाए बादल:आज 24 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट; 5 मई के बाद सामान्य होगा मौसम

बिहार का मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ज जारी किया है। इन जिलों में 50Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। बेतिया में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। पटना समेत कई जिलों में बादल छाए हैं। तेज ठंडी हवा भी चल रही है। 4 मई तक प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। 5 मई के बाद मौसम सामान्य होगा। तेज धूप के साथ ही तापमान भी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के कटिहार, पूर्णिया, पश्चिम-पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में बारिश हुई। इस बीच अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री से 36.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 36.8 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। आगे क्या… 8 मई तक आंधी-वज्रपात का खतरा रहेगा बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा मौसम में बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और पश्चिमी विक्षोभ का संयुक्त प्रभाव बताया जा रहा है। नमी और ठंडी हवा के कारण बादल बन रहे हैं, जिससे बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। यही कारण है कि मई की शुरुआत में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम के इस बड़े उलटफेर के पीछे ‘डबल ट्रफ सिस्टम’ काम कर रहा है। पहली ट्रफ लाइन पश्चिम राजस्थान से दक्षिण भारत तक बनी है। दूसरी लाइन मध्य प्रदेश से मणिपुर तक बिहार के ऊपर से गुजर रही है। इसके अलावा हरियाणा और बंगाल-बांग्लादेश क्षेत्र में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम भी भारी नमी खींच रहे हैं। शनिवार को मौसम की आई कुछ तस्वीरें… राज्य में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। राज्य में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को कैमूर में सबसे अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि दूसरे नंबर पर रोहतास (डेहरी) में 36.6 डिग्री पारा रहा। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *