गुरुग्राम में आधी रात को बदमाशों ने हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में सौरव यादव के सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलविंदर को दो गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों का मुख्य लक्ष्य सौरव यादव थे, लेकिन उनके साथ तैनात सिपाही कुलविंदर गोलीबारी की चपेट में आ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। दोनों आरोपी बाक पर सवार होकर आए थे। मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया सिपाही गंभीर रूप से घायल सिपाही कुलविंदर को तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आलाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सौरभ यादव को गैंगस्टर दीपक नांदल से धमकी मिली हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दे रखी थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से उसकी सुरक्षा में दो जवानों को लगाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।