यूपी- 2 बच्चों का एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू:रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे; सीढ़ी टूटने से 3 नीचे गिरे, एक की मौत

यूपी के सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे बच्चों का एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। दोनों को गोरखपुर के एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को काशीराम आवास कॉलोनी में 5 बच्चे रील बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े थे। उतरते वक्त सीढ़ी टूट गई। 3 बच्चे नीचे गिर गए। इनमें से 1 की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। 2 बच्चे रॉड पकड़कर लट गए। फिर धीरे-धीरे टंकी पर चढ़ गए। टंकी के आसपास दलदल होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। हाइड्रॉलिक क्रेन मंगाई गई, लेकिन दलदल के कारण क्रेन टंकी तक नहीं पहुंच पाई। इसलिए 150 मीटर सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक करीब 120 मीटर तक सड़क बना ली गई। इस बीच, रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे काम रोकना पड़ा। हालात देखते हुए प्रशासन ने सेना की मदद मांगी। इसके बाद रविवार सुबह करीब 5.20 बजे एयरफोर्स का MI-17 हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा। दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। 5 फोटोज… अब पूरा मामला समझिए… 12 साल का बाले सिद्धार्थनगर स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में अपने मौसेरे भाई दीपचंद के घर आया था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वो पड़ोस के गोलू (15), शनि (11), कल्लू (15) और पवन (16) के साथ आवास के पास ही जर्जर पानी की टंकी पर रील बनाने के लिए चढ़ गया। ऊपर थोड़ी देर रुकने के बाद सभी एक-एक करके नीचे आने लगे। तभी अचानक 4 सीढ़ी उतरने के बाद ही जर्जर सीढ़ी टूट गई। इसके चलते बाले, शनि और गोलू नीचे आ गिरे। बाले के ऊपर सीढ़ी का मलबा गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनि और गोलू घायल हो गए। कल्लू और पवन ऊपर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में लोगों ने गोद में उठाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बाले को डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन और एसएसपी अभिषेक महाजन समेत कई अफसर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। मौके पर पोकलेन बुलाकर मलबा हटाया गया। बच्चों तक रस्सी के जरिए खाना और पानी पहुंचाया गया। एयरफोर्स की मदद क्यों लेनी पड़ी 26 साल से बंद है टंकी बताया जाता है कि जिस टंकी पर बच्चे चढ़े थे, वो करीब 26 साल से बंद है। जर्जर होने के चलते उसका इस्तेमाल बंद कर दिया गया था। हालांकि, उस पर चढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई बोर्ड या सूचना नहीं दी गई थी। ———————- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ-अयोध्या समेत 4 शहरों में आंधी-बारिश, 26 में अलर्ट:पश्चिमी यूपी में ओले गिर सकते हैं; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा। लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में रविवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। बिजली भी कड़की। कानपुर समेत ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 40 किमी. की रफ्तार से हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। पश्चिमी यूपी में ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *