गोरखपुर से 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू:अविमुक्तेश्वरानंद बोले- योगी गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें, उनके कसीदे पढ़ने लगेंगे

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार सुबह गोरखपुर से 81 दिन की गो सेवा यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- हम यहां योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं आए हैं। गोरक्षा के नाम पर इस जगह का नाम है। गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली है, इसलिए हम यहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं। केवल उन्हें जानकारी देनी होती तो हम प्रदेश के किसी जिले में करते उन तक जानकारी पहुंच ही जाती। गोरखपुर ग्रामीण से शुरू यह यात्रा गोरखपुर शहर विधानसभा में सम्पन्न होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गायों के संरक्षण को बढ़ावा देना और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण करना है। यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रोजाना 5 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे। वे अपने रथ से ही लोगों को संबोधित करेंगे। यात्रा रोज सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। यह यात्रा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी और 23 जुलाई को गोरखपुर में ही समापन होगा, जहां एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सहारा एस्टेट में कार्यक्रम के लिए 29 शर्तों के साथ अनुमति दी है। कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे स्वामी जी मंच पर आएंगे, पूजन-अर्चन और चरण पादुका पूजन के बाद लोगों को संबोधित करेंगे, फिर 10 बजे यात्रा शुरू होगी। गो सेवा यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *