ऊना में 1 किलो चिट्टे सहित 3 तस्कर अरेस्ट:कार में सप्लाई करने जा रहे थे नशा; STF कांगड़ा ने बड़ी खेप की बरामद

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) नॉर्दन रेंज कांगड़ा ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 1 में शिव मंदिर के पास एक कार से 1 किलो 5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह चिट्टे की अब तक की सबसे बड़ी खेप बताई जा रही है। इस मामले में एसटीएफ ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बरनोह निवासी गुरमुख सिंह, समूरकलां निवासी रमन कुमार और अपर देहलां निवासी सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। नशा नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप कहां से लाए थे। साथ ही, उनके किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की संभावना को देखते हुए भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि तीनों आरोपी कब से इस धंधे में संलिप्त हैं। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ नॉर्दन रेंज कांगड़ा को चिट्टे की तस्करी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर शनिवार देर शाम एएसपी (एडिशनल एसपी) रेनू कुमारी के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने संतोषगढ़ वार्ड नंबर 1 में शिव मंदिर के पास नाका लगाया। नाकेबंदी के दौरान पुलिस को मिली सफलता नाकेबंदी के दौरान, टाहलीवाल की तरफ से आ रही एक कार (HP 20J 6570) को चेकिंग के लिए रोका गया। कार को गुरमुख सिंह चला रहा था, जबकि रमन कुमार और सर्वजीत सिंह उसके साथ सवार थे। तलाशी के दौरान कार से चिट्टे की खेप बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज एसटीएफ कांगड़ा की टीम ने कार चालक गुरमुख सिंह (40), सर्वजीत सिंह (28) और रमन कुमार (41) को हिरासत में ले लिया। पुलिस थाना ले जाकर तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि इस संबंध में सदर थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *