गयाजी-पटना रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन से जबरन उतारकर एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। मामले में पीड़िता ने 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है। लड़की का कहना है कि वह अपने घर जहानाबाद से बेलागंज अपने ननिहाल जा रही थी। वह ट्रेन से सफर कर रही थी। इसी दौरान चाकंद के पास आरोपियों ने पहले चेन पुलिंग की। इसके बाद उसे जबरन नीचे उतारा। फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद वो किसी तरह भाग कर परिजनों और पुलिस तक पहुंची। घटना 2 स्टेशनों के बीच हुई है। फिलहाल घटना का कोई CCTV सामने नहीं आया है। शक के आधार पर हिरासत में 10 बदमाश वारदात चाकंद और बेला स्टेशन के बीच की है। घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में छानबीन शुरू कर दी। संदेह के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कौन-कौन शामिल थे और ट्रेन में चेन पुलिंग किसने की। शनिवार को पीड़िता के आवेदन पर बेलागंज थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। साथ ही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। भाकपा माले की टीम पहुंची पीड़िता के घर भाकपा माले की एक जांच टीम रविवार को पीड़िता के ननिहाल और घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य तारिक अनवर, बेलागंज प्रखंड सचिव सूर्यविलास पासवान, जिला कमेटी सदस्य मो. शेरजहां ने पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
तारिक अनवर ने कहा कि 4 मई को बेलागंज बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो जनआंदोलन किया जाएगा। DSP बोले- दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने सुनसान इलाके को वारदात के लिए चुना। लॉ एंड ऑर्डर DSP रवि प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद बेलागंज समेत आसपास के इलाकों में लोगों में आक्रोश है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… मेरे कपड़े फाड़े, रोई, फिर भी नहीं छोड़ा:बक्सर में नदी किनारे डांसर से गैंगरेप, सुबह ग्रामीणों को बेहोश मिली; शादी समारोह में गई थी बक्सर में शादी समारोह में पहुंची डांसर के साथ गांव के कुछ युवकों ने गैंगरेप किया। युवती शनिवार सुबह खेत में बेहोश मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर घटना की जानकारी ले रही है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। युवती कैमूर की रहने वाली 22 साल की डांसर है। पूरी खबर पढ़ें…