बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल, एनकाउंटर में अपराधी ढेर, अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर बिहार की राजनीति से जुड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। वहीं दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की हत्या का मामला गरमा गया है। जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने मंत्रियों को चूड़ियां भेजने की दी चेतावनी दी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. हाजीपुर में निशांत पर बुलडोजर से बरसाए गए फूल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज से ‘सद्भाव यात्रा’ पर हैं। वैशाली में कार्यकर्ताओं ने निशांत पर बुलडोजर से फूल बरसाए। इस दौरान रथ में लगी लिफ्ट से ऊपर आकर निशांत ने सभी कार्यकर्ता का अभिवादन किया। वहीं मुजफ्फरपुर में बारिश के बीच निशांत कुमार यात्रा कर रहे है और लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. पवन सिंह के बाद फिर प्यार में पड़ीं अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने प्यार का खुलासा किया है। उन्होंने कबूला कि उन्हें दूसरी बार किसी से प्यार हो गया है। अक्षरा ने कहा कि वर्तमान में वह प्यार में है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिलेशनशिप की काफी चर्चा रही थी। हर बार उन्होंने पवन के अलावा किसी और से रिश्ते पर इनकार किया था। पूरी खबर पढ़ें 3. बेतिया और मोतिहारी में झमाझम बारिश हुई बिहार का मौसम बदला हुआ है। मोतिहारी, बेतिया और बेगूसराय में रविवार को तेज बारिश हुई। सीवान, गोपालगंज में भी हल्की बारिश हुई है। वहीं, पटना, बक्सर, छपरा समेत कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ज जारी किया है। इन जिलों में 50Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें 4. BJP नेता के भांजे को मारने वाला एनकाउंटर में ढेर सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर हो गया है। रविवार सुबह 4 बजे सोनू यादव के साथ पुलिस की मुुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रोडरेज की वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सोनू को दबोच लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. NEET छात्रा मौत-रेप केस, CBI की धीमी जांच पर फटकार पटना की NEET छात्रा से रेप और मौत मामले के 5 महीने हो चुके हैं, लेकिन न तो पुलिस और ना ही CBI किसी नतीजे पर पहुंच पाई है। अब मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने CBI की धीमी कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने साफ कहा कि बच्चों से जुड़े अपराधों में जांच में देरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 6. चलती ट्रेन से उतारकर लड़की से गैंगरेप, चेन पुलिंग की गयाजी-पटना रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन से जबरन उतारकर एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। मामले में पीड़िता ने 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है। लड़की का कहना है कि वह अपने घर जहानाबाद से बेलागंज अपने ननिहाल जा रही थी। वह ट्रेन से सफर कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें 7. NEET 2026, छात्राओं की नोज पिन उतरवाई आज रविवार को नीट यूजी-2026 परीक्षा हुई। बिहार के 35 जिलों में 150 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 1.60 लाख अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हो रहे हैं। वहीं, पूरे देश में लगभग 23 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हैं। सेंटर्स पर छात्रों की एंट्री बंद हो गई है। कड़ी चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। मुजफ्फरपुर में छात्राओं की नोज पिन उतरवाई गई है। पूरी खबर पढ़ें 8. राजद विधायक ने मंत्रियों को चूड़ियां भेजने की दी चेतावनी दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की हत्या का मामला गरमा गया है। जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने इस घटना को लेकर केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे पूरे बिहार के लिए शर्मनाक बताया। पूरी खबर पढ़ें 9. दरभंगा में महिला से रेप, जान से मारने की धमकी दरभंगा में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रेप, जाति सूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 10. चलती ट्रेन से गिरा यात्री, हाथ पकड़कर बचाई जान बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। इस भयावह घटना में एक अज्ञात शख्स की सूझबूझ और बहादुरी से यात्री की जान बच गई। घटना का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 11. युवक का शव मिला, छेड़खानी विवाद में हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव लीची के पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने मर्डर के बाद शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान किशन कुमार(30) के तौर पर हुई है। शनिवार शाम से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मोबाइल और चप्पल मिला है। पूरी खबर पढ़ें 12. पूर्व मंत्री आवास के बाहर मिली नाबालिग लड़की की लाश पटना में नाबालिग लड़की की लाश मिली है। लाश को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा कि उसकी उम्र करीब 16 से 17 साल के बीच होगी। जहां शव पड़ा था उसके बगल की चहारदीवारी पूर्व मंत्री जमा खान के आवास की है। पुलिस के अनुसार लड़की के गले पर इंज्यूरी के निशान हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. महिला को काटने वाला सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के हथिया पंचायत अंतर्गत शैर गांव में रविवार को एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झाझा लेकर पहुंचे, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि वे सांप को भी पकड़कर अपने साथ अस्पताल ले आए। अस्पताल में सांप को देखकर हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. फर्जी दरोगा बनकर महिला सिपाही से रचाई शादी दरभंगा में खुद को दरोगा बताकर एक युवक ने महिला सिपाही से शादी कर ली। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रेप, ठगी, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला सिपाही बेनीपुर कोर्ट में तैनात है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. 38 जिलों में कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी बिहार के सभी 38 जिलों में कल यानी सोमवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 19 जिलों में यलो तो 19 में ऑरेंज अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *