बेटे को NEET का पेपर दिलाने आए पिता की मौत:पटरी पार करते वक्त ट्रेन ने चपेट में लिया, औरैया से लखनऊ आया था

औरैया से बेटे को लखनऊ NEET का पेपर दिलाने आए पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटा एग्जाम सेंटर के अंदर पेपर दे रहा था। एग्जाम शुरू होने के बाद पिता सेंटर से कुछ दूर ट्रेन की पटरी की तरफ चला गया। उधर से लौटते समय एक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 3 मई की शाम करीब 4:30 बजे की बीकेटी इंटर कॉलेज के पास की है। मृतक की पहचान अरुण कुमार (46) के रूप में हुई। वह औरैया जिले के भरधना रोड, वार्ड नंबर 6, बस्ती बिधुना का निवासी था। स्थानीय लोगों ने घटना देखते ही पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से करीब 50 कदम की दूरी पर सीतापुर रोड स्थित इंदौरा बाग चौकी से पुलिस पहुंची। मृतक की शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने मृतक के फोन से घर में किया कॉल पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार अपने बेटे यशु को बीकेटी इंटर कॉलेज में NEET की परीक्षा दिलाने के लिए आया था। उसके पास एक बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड भी था। जेब में मिले मोबाइल फोन से उसके घर में कॉल किया गया। वहां परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने बताया कि अरुण तो बेटे को NEET की परीक्षा दिलाने ले गए हैं। 5 बजे पेपर खत्म हुआ तो बेटे को भी पुलिस ने बताया। बेटा बीकेटी थाने में पहुंच गया है। बीकेटी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक की डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई है। परिजन औरैया से चल दिए हैं। ————————- ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में 76 केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा : 37000 से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया पेपर, बोले- फिजिक्स टफ, बॉयोलॉजी लेंदी देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET-UG परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। लखनऊ में परीक्षा के लिए 76 केंद्र थे, जहां 37 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिया गया। (पूरी खबर पढ़िए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *