अंबाला में टाटा 407 कैंटर चोरी कर युवक फरार:डेढ़ किमी दूर जाकर गाड़ी में सोया; CCTV खंगाल पुलिस ने दबोचा

हरियाणा के अंबाला में जगाधरी हाईवे पर क्रबिस्तान के बाहर खड़े दूध से भरे टाटा 407 कैंटर की चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। चोर कैंटर लेकर भागा जरूर, लेकिन वारदात स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गाड़ी खड़ी कर उसी में सो गया। कई घंटे की तलाश के बाद कैंटर लावारिस मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची, तो आरोपी अंदर ही सोता मिला। उसे काबू कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुबह 4 बजे कैंटर लेकर हुआ फरार बोह निवासी विशाल ने बताया कि वह अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। रोजाना की तरह उन्होंने अपना टाटा 407 कैंटर अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित क्रबिस्तान के पास खड़ा किया था। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक चोर कैंटर को लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी खंगाले, सप्लाई ठप होने से मची हलचल घटना का पता चलते ही विशाल ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी टोल प्लाजा व अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। इस दौरान कैंटर में रखी दूध की थैलियों और करीब 200 क्रेट की सप्लाई रुक गई, जिससे अंबाला सिटी के दुकानदारों में हलचल मच गई। डेढ़ किमी दूर लावारिस मिला कैंटर कुछ घंटों बाद एक दुकानदार ने सूचना दी कि कैंटर अंबाला सिटी के गोबिंद नगर गुरुद्वारे के पास लावारिस हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और कैंटर मालिक मौके पर पहुंचे। कैंटर के अंदर सोता मिला आरोपी टिंकू पुलिस ने जब कैंटर की जांच की, तो अंदर आरोपी गहरी नींद में सोता मिला। आरोपी की पहचान बिहटा गांव के टिंकू के रूप में हुई है। रजिमेंट चौकी प्रभारी सुखबीर ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *